antim

जब से आयुष शर्मा फिल्मों में आये हैं तब से दर्शक उस दिन का इंतजार कर रहे हैं कि कब वो दिन आएगा जब सलमान खान और आयुष शर्मा एक साथ बड़े परदे पर साथ दिखेंगे। दर्शकों का यह सपना अब जल्द ही साकार होने वाला है। क्योंकि सलमान खान (Salman Khan) और आयुष शर्मा (Aayush Sharma) एक साथ बड़े परदे पर नज़र आने वाले हैं।

सलमान खान (Salman Khan) और आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की फिल्म ‘अंतिम : द फाइनल ट्रूथ’ (Antim : The Final Truth) का ट्रेलर आज, 25 ऑक्टूबर को रिलीज़ कर दिया गया है। यह फिल्म इस साल की बहु-प्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। जहां एक तरफ फिल्म में सलमान पुलिस वाले के किरदार में नज़र आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर आयुष एक गुंडे के किरदार में दिख रहे हैं। फिल्म में दोनों के बेहतरीन जुगलबंदी देखने को मिलेगी।

आपको बता दें की यह फिल्म इसी साल बड़े परदे पर रिलीज़ होगी। सलमान खान और आयुष की फिल्म ‘Antim : The Final Truth’ अगले महीने की 26 तारीख यानी 26 नवम्बर को रिलीज़ होगी। आपको बता दें कि फिल्म का डायरेक्शन Mahesh V Manjrekar ने किया है वही फिल्म के प्रोडूसर खुद Salman Khan हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *