IND-vs-AUS-Practice-Match

ICC T20 World Cup का आगाज़ हो चूका है। UAE और Oman में खेले जा रहे ICC T20 World Cup 2021 में भारत का पहला मैच सबसे ज्यादा दिलचस्प है। क्योंकि 24 ऑक्टूबर को भारत ICC T20 World Cup 2021 का अपना पहला मैच पाकिस्तान के साथ खेलेगी। जिसे लेकर खिलाडियों के साथ साथ दोनों देशों के लोगों के बीच भी तैयारी शुरू कर दी गयी है। इसी को देखते हुए भारत में हर बार की तरह इस बार भी ‘मौका मौका’ वाला विज्ञापन आने लगा है। लेकिन इस मैच से पहले दोनों देश अपना अपना वार्मअप मैच खेल रहे हैं।

आज, 20 ऑक्टूबर को भारत अपना दूसरा प्रैक्टिस मैच खेल रहा है। आज का प्रैक्टिस मैच भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ खेल रहा है। आपको बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच यह प्रैक्टिस मैच दुबई के आईसीसी अकैडमी ग्राउंड (ICC Academy Ground) पर खेला जा रहा है। जिसमें अभी ऑस्ट्रेलिया अपनी पारी खेल रहा है। टीम ने 11 रनों के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। फ़िलहाल अभी Glenn Maxwell और Steven Smith की जोड़ी दुबई की पिच पर बल्लेबाजी कर रही है।

इस वार्मअप मैच में आज ऑस्ट्रेलिया ने 6 रनों के स्कोर पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे। आर अश्विन की तरह रविंद्र जडेजा ने भी अपनी फिरकी का कमाल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका देते हुए कप्तान Aaron Finch को पवेलियन की राह दिखाई। Finch ने 10 गेंदों पर 8 रन बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *