Special-Ops-1.5

Hotstar Specials की लोकप्रिय जासूसी थ्रिलर सीरीज ‘Special Ops’, ‘का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है। ‘Special Ops 1.5 : The Himmat Story’ का ऑफिसियल टीज़र पहले ही रिलीज़ किया जा चूका है। और अब इस सीरीज का Official Trailer भी Release कर दिया गया है। इस बार का पूरा पार्ट एजेंट हिम्मत सिंह (Agent Himmat Singh) के शुरूआती चीज़ों पर केंद्रित रहेगी।

पिछले सीरीज में जैसा दिखाया गया था कि 2 ऑफिसर्स Himmat Singh को Interogate करते दिख रहे हैं और वहीं से पहले सीरीज की शुरुआत होती है। इसी कहानी को और आगे बढ़ाते हुए इस सीरीज को शुरू किया गया है। पहले सीरीज में Himmat Singh के साथ काम कर रहे पुलिस ऑफिसर अबाज शेख़ को इस सीरीज ट्रेलर के शुरुआत में उन्हीं दोनों पुलिस ऑफिसर Interogate करते दिख रहे हैं। जिसमें वे ऑफिसर्स अबाज शेख़ से हिम्मत सिंह के बारे में सारी जानकारी साझा करने को कहते हैं। जिसके बाद शुरू होता है हिम्मत सिंह के हिम्मत सिंह बनने का सफर।

इस सीरीज को नीरज पांडे (Neeraj Pandey) ने Direct किया है। नीरज पांडेय ने सीरीज की जानकारी देते हुए कहा है कि Special Ops दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहा है। दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसके दूसरे पार्ट को दर्शकों के बीच लाया जा रहा है। आपको बता दें कि ये सीरीज DisneyPlus Hotstar पर 12 नवम्बर को रिलीज़ की जाएगी।

अब बात अगर सीरीज के Cast की करें तो हिम्मत सिंह के किरदार के लिए दर्शकों का अपार प्यार पाने वाले अभिनेता के के मेनन (Kay Kay Menon) इस भूमिका को दोबारा निभाते नजर आएंगे। ‘Special Ops 1.5 : The Himmat Story’ में आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani), गौतमी कपूर (Gautami Kapoor), विनय पाठक (Vinay Pathak), परमीत सेठी (Parmeet Sethi), केपी मुखर्जी (KP Mukherjee), ऐश्वर्या सुष्मिता (Aishwarya Sushmita) सहित कई किरदार नज़र आयेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *