बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने हिरासत में ले लिया है। वजह आप सभी को पता होगा। अगर नहीं तो इस लेख से जान जाएंगे।
2 अक्टूबर के दिन मुंबई से गोवा जा रहे एक Cordelia- ‘the empress’ नामक क्रूज पर नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो यानि कि एनसीबी ने छापा मारा था। जहां बड़े पैमाने में ड्रग्स बरामद हुए थे। जानकारी के अनुसार क्रूज पर ड्रग पार्टी हो रही थी। जिसके अंतर्गत बिजनेस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बड़े लोग भी शामिल थे। वहां मौजूद लोगों में से एनसीबी ने करीबन 8 लोगों को हिरासत में लिया था, जिनमे बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्रग मामले में आर्यन खान के संग बाकी के आरोपियों में मुंबई के बड़े लॉयर असलम मर्चेंट के बेटे अरबाज़ मर्चेंट, फैशन मॉडल मुनमुन धनेजा और सिंगर इस्मीत सिंह के होने की जानकारी मिली है। और बाकी मोहक जैसवाल, गोमित चोपड़ा, नुपुर सरिका और विक्रांत छोकर के भी नाम सामने आ रहे है, हालांकि इन चारो के नाम अब तक कन्फर्म नहीं किए गए हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक़ आर्यन खान और उनके अन्य दोस्तों को 7अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में रखा जाएगा। उन पर नारकोटिक्स ड्रग एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की धारा 20, 35 और धारा 8C ke तहत मामला दर्ज़ करवाया गया है। यानि इन लोगों पर ड्रग लेने और खरीदने- बेचने के आधार पर अरेस्ट किया गया है।
एनसीबी के ऑफिशियल का कहना है कि डिटेन किए गए लोगों के फोन चेक किए गए थे, जिसके अंतर्गत आर्यन खान, मुनमुन धमेचा और अरबाज़ मर्चेंट के चैट्स चेक किए गए जिसमे कोड लैंग्वेज में मैसेजेस मिली है। एनसीबी का कहना है कि यह उन सभी हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ़ पुख्ता सबूत है। और इसी आधार पर सभी को गिरफ्तार किया गया है।
2 अक्टूबर को एनसीबी की टीम ने क्रूज पर रेड मारा और ड्रग पार्टी में पकड़े गए सभी लोगों को अगले दिन तक कस्टडी में रखा गया। जिसके बाद से 4 अक्टूबर के दिन आर्यन खान और उनके दोस्तो को कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल यह केस 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस बीच सभी सोशल मीडिया साइट्स पर स्टार किड आर्यन खान बुरी तरह से ट्रोल हो रहे है। इतना ही नहीं बल्कि शाहरुख खान की 20 साल पुरानी एक इंटरव्यू की वीडियो भी वायरल हो रही है। जिसमे शाहरुख कहते दिख रहे है कि वो अपने बेटे को पूरी छूट देंगे, वह सिगरेट पी सकता है, लड़की पटा सकता है, ड्रग्स ले सकता है। अब देखना यह होगा कि इन 2 दिनों में आर्यन खान ड्रग कैसे में और कितने खुलासे होते है।

