bihar political newsbihar political news

बिहार में लोजपा में जारी सियासी खींचतान के बीच लोजपा(पारस गुट) की तरफ से एक बयान सामने आया है। लोजपा(पारस गुट) की संसदीय दल की अध्यक्ष और वैशाली से सांसद रेनू देवी ने कहा की बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं। यह दोनों सीटें जदयू की हैं ऐसे में लोजपा इस चुनाव में जदयू का समर्थन करेगी। इस फैसले से विवाद खड़ा होने के आसार हैं क्योंकि बीते दिनों चिराग पासवान सीटों पर अपने प्रार्याशी उतारने की घोषणा कर दी थी। माना जा रहा है की इन चुनावों से यह भी साफ़ हो जाएगा की लोजपा का चुनाव चिन्ह यानी बंगला किसके खाते में जाएगी इसपर भी फैसला हो जाएगा। इन चनावों पर चुनाव आयोग की पैनी नज़र होगी।

मीडिया से बात करते हुए सांसद रेनू देवी ने कहा की लोजपा एनडीए का अभिन्न अंग है ऐसे में एनडीए द्वारा जो फैसला लिया जाएगा वो सर्वमान्य होगा। कुशेश्वरस्थान और तारापुर दोनों ही जदयू की सीटें हैं इसमें लोजपा कहाँ से आ गई। गठबंधन धर्म का पालन करते हुए दोनों ही स्थान पर जदयू के प्रत्याशी की मदद की जाएगी। चिराग पासवान पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ने कहा की चिराग पासवान जो करें वो उनकी उनकी मर्ज़ी है। आयोग में चुनाव चिन्ह को लेकर मज़बूती से दावा ठोका गया है। आने वाले दिनों में चुनाव चिन्ह पर लोजपा पारस का ही अधिकार होगा। फिलहाल पुरे बिहार में एनडीए के सहयोगियों में हम भी हैं। पुरे देश में संगठन से जुड़े अधिकारी हैं और हर जगह पार्टी को मज़बूत करने को लेकर कार्य हो रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास हो रहा है, वहीं केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबके सुख दुख का ख्याल करते हुए गरीबों, वंचितों, महिलाओं व युवाओं के लिए लगातार कई योजनाओं पर काम कर रहे हैं। सांसद ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास न कोई मुद्दा है ना कोई एजेंडा और न ही विकास की बात है। इसलिए जनता सब समझ रही है। एक सवाल के जवाब में कहा कि तेजस्वी और चिराग दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। बिहार की जनता उपचुनाव में दोनों को रिजेक्ट करेगी। बिहार में किसी भी पार्टी की कहीं पर कोई‌ दाल गलने वाला नहीं है। उपचुनाव की रणनीति के लिए एक-दो दिन के अंदर पार्टी सुप्रीमो पशुपति पारस के साथ बैठक होगी। उपचुनाव में एनडीए का जो फरमान होगा, उसके हिसाब से हमारे दल के सारे सांसद वरीय नेता दोनों जगह पर जाकर कैंप करेंगे। वहां पर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने के लिए हर स्तर पर पहल की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *