पहले फेज़ में ख़राब प्रदर्शन से झूझ रही केकेआर की टीम ने अपने बेख़ौफ़ अंदाज़ से दुसरे सीजन की पहले ही मैच से सबको चौका दिया। लीग की सबसे मजबूत टीम में से एक मुंबई इंडियंस को अपने पहले ही मैच में बुरी तरह से हरा कर सबको चौका दिया। बैंगलोर के बाद अब केकेआर ने भी मुंबई को धोया ,और इस तरह से अब केकेआर अब लीग टेबल में टॉप 4 में छलांग लगा कर अपनी जगह पक्की की।
अपने पिछले 2 मैचों से टीम ने जिस तरीके से जीत दर्ज़ की उसने सभी को चौका दिया है। और इस एक तरफ़ा जीत में एक नए खिलाडी का बहुत बड़ा हाथ हैं, और उस खिलाडी का नाम है वेंकटेश अय्यर। इस युवा बल्लेबाज़ ने अभी तक आईपीएल में केवल 2 मैच खेले हैं ,और 2 मैच में 94 की औसत से कुल 94 रन बनाये हैं। अपने पहले मैच में 24 गेंदों पर 41 रन बना कर नाबाद लौटे थे वहीँ अपने दुसरे मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ ताबरतोड़ 30 गेंदों पर 53 रन बनाये। और सभी गेंदबाज़ो की बुमराह सहित अच्छी पिटाई की। मैच के बाद केकेआर कप्तान इयोन मोर्गन ने उनकी प्लेइंग एलेवेन में शामिल होने की कहानी सबको बताई जो काफी रोचक थी।
मैच के बाद वेंकटेश अय्यर ने बताया की ” ‘जब से ब्रेंडन मैक्कलम टीम से जुड़े हैं, वह चाहते हैं कि हम इसी तरह आक्रामक होकर खेलें। वेंकटेश अय्यर को प्लेइंग XI में जगह देना आसान नहीं था, क्योंकि टीम में कई टैलेंटेड खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन जिस तरह से उसने प्रैक्टिस मैचों में रन बनाए, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती दोनों हमारे मजबूत गेंदबाज हैं।”उनके बारे में केकेआर के कप्तान ने कहा की उन्होंने प्रक्टिस मैचों में हमारे सबसे प्रमुख गेंदबाज़ सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती की जैम कर धुनाई की और यही कारन था की टीम मैनेजमेंट ने उन्हें टीम में शामिल करने का फैसला लिया।
अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, एडम मिल्ने और राहुल चाहर जैसे गेंदबाजों की धुनाई की, जो दिखाता है कि यह बल्लेबाज किसी से बिना डरे खेलना जानता है। अय्यर की एक और खास बात है कि वह शुरू से ही विरोधी गेंदबाज पर हावी हो जाते हैं, ऐसे में बॉलर की लय एकदम बिगड़ जाती है, जिसका वह फायदा उठाते हैं। वेंकटेश के करियर का आगाज को प्रॉमिसिंग रहा है, अब देखना होगा कि आगे आने वाले मैचों में वह क्या कमाल करते हैं।

