चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के दूसरे लेग के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 20 रन से हरा दिया। जीत के हीरो रहे बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ और चेन्नई के गेंदबाज़। एक समय पर चेन्नई ने 3 ओवरों के अंदर अपने शीर्ष 4 बल्लेबाज़ों को खो दिया था। उस समय पर चेन्नई का 120 रन तक पहुंचना भी मुश्किल था लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ की शानदार 88 रनो की पारी ने चेन्नई को 156 रन तक पहुंचाया। बाद में चेन्नई के गेंदबाज़ों की घातक गेंदबाज़ी के आगे मुंबई इंडियंस 136 रन ही बना सकी।
बात करें आज के मैच की तो आज का मैच विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और ऑइन मॉर्गन की कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। एक तरफ आरसीबी ने सीजन के पहले लेग की शुरुवात धमाकेदार अंदाज़ में की थी और अब उसी लय को जारी रखना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर कोलकाता की टीम की शुरुवात अच्छी नहीं रही थी और अब वे आईपीएल के दूसरे लेग में लय पकड़ना चाहेंगे।
यह मैच अबू धाबी के शेख ज़ायेद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बात करे पिच की तो शेख जायद स्टेडियम पिच बल्लेबाजी के अनुकूल सतह है और यहां एक बार फिर बल्लेबाजों की मदद करने की उम्मीद है। मैच के उत्तरार्ध में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है जबकि बीच के ओवरों में स्पिनर काम आ सकते हैं।इस विकेट पर पहली पारी का औसत स्कोर 182 है। दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम यहां अच्छे रिकॉर्ड का आनंद नहीं ले रही है। इस ट्रैक पर उनकी जीत का प्रतिशत 40 है।

