पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत लोजपा नेता राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार को पत्र लिखकर बड़ी मांग की है। चिराग पासवान ने नितीश कुमार से उनके पिता के लिए भारत रत्न की अनुशंसा केंद्र से करने का आग्रह किया। यहां तक उन्होंने राम विलास पासवान की जयंती के दिन को राजकीय अवकाश घोषित करने के लिए भी आग्रह किया।
चिराग पासवान ने पत्र में लिखा की राम विलास पासवान एक लोकप्रिय नेता थे और देश और समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए प्रयत्नशील रहे। उनकी याद में बिहार सरकार राजधानी पटना में एक आदमकद प्रतिमा स्थापित करे और हर जिला मुख्यालय के बहार उनकी एक प्रतिमा लगाईं जाए। वे अपने पुरे जीवनकाल में समाज से जुड़े सभी वर्गों के लिए संघर्षील रहे ऐसे में राज्य सरकार उनके लिए भारत रत्न की अनुशंसा करे।
बता दें पिछले दिनों 12 सितम्बर को राजधानी पटना में उनके श्रीकृष्णा पूरी स्थित आवास पर राम विलास पासवान की पुण्यतिथि मनाई गई। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी, राज्यपाल, सीएम नीतीश कुमार कुमार सहित, तेजस्वी, जीतन राम मांझी और सभी दलों के नेताओ को आमंत्रण दिया गया था। पुण्यतिथि के कार्यक्रम में राजयपाल फागु चौहान, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी सहित कई नेता शामिल हुए लेकिन पटना में रहने के बावजूद सीएम नितीश नदारद रहे। चिराग ने कहा की सीएम आवास से बार बार मिलने का समय मांगने पर भी उन्हें मिलने का समय नहीं दिया गया।

