बिहार में एक बार फिर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दी है अगले 5 दिनों तक लगातार होगी बारिश। क्यूंकि बिहार में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। राज्य के पटना, गोपालगंज, सिवान और सारण सहित कई जिलों में पिछले 2 दिनों से हल्की धीमी बारिश हुए जा रही है। राजधानी सहित कई अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया है।
चूँकि उत्तर प्रदेश में फिलहाल मानसून खूब सक्रिय हो रखी है और बारिश भी अच्छी खासी हो रही है। ऐसे में इसका थोड़ा बहुत असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से हर रात दो बजे के बाद पटना, सारण, समस्तीपुर, वैशाली, भोजपुर और बक्सर में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। जिसके चलते सुबह सवेरे मौसम बिलकुल ठंडी हो जाती है। और क्यूंकि इसके साथ सभी गली-मोहल्ले, रोड पर पानी और किचड़ भी भर जा रही है। ऐसे में काम-काजी लोगो को भी अपने-अपने काम पर जाने में परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल मानसून की ट्रफ रेखा फलौदी, अजमेर, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जमशेदपुर और पश्चिम बंगाल के दीघा होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की तरफ गुज़र रही है।
पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले पांच दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान में राज्य के कुछ क्षेत्रों में अभी लगातार बारिश होने की चेतावनी दे दी है। विभाग के मुताबिक़ उत्तर पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और उत्तर मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर में हलकी-मध्यम बारिश होने की पूर्वानुमान है। वहीं दूसरी ओर दक्षिण पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, व अरवल के अनेक स्थानों पर धीमी बारिश होने की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि यह आखिरी बारहै जब बारिश कुछ दिनों तक लगातार हो रही है। इसके बाद से बारिश का सिलसिला धीरे-धीरे थम जाएगा।

