Mohammed-Shami-Fifty-LordsMohammed-Shami-Fifty-Lords

भारत इंग्लैंड के बीच में लॉर्ड्स में चल रहा मुकाबला जारी है। आज मैच का आखिरी दिन है। भारत ने लंच के बाद 298 -9 रन बना लिए हैं। अब टीम की बढ़त 271 रन से की है। क्रीज़ पर शमी और बुमराह अपने बल्ले से अपनी ताकत दिखा रहे हैं। उनके रिकॉर्ड साझेदारी के आगे इंग्लैंड के गेंदबाज़ मजबूर दिखाई दे रहे हैं।

शमी ने मोईएन अली की गेंद पर छ्क्का मार कर अपनी फिफ्टी पूरी की वही बुमराह भी 30 रन बना कर नाबाद हैं। दोने ने नवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 80 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। आज सुबह पंत और इशांत शर्मा के जल्दी आउट होने से इंडिया पर हार का खतरा मंडराने लगा था। तभी बुमराह और शमी ने अपने कंधो पर बल्लेबाज़ी से ज़िम्मादारी ली और दोनों ने शानदार नवे विकेट के लिए 80 रन जोड़ लिए। अब लंच के बाद टीम इंडिया तेज़ी से कुछ रन जोड़ कर इंग्लैंड को टारगेट सेट करने पर धयान रहेगा। इंग्लैंड के सामने अब जीत छोड़ कर हार बचाने का समय आ गया है। आज के खेल में लगभग 60 ओवर का खेल बाकी है और इंग्लैंड को कम से कम इतनी ही ओवर में 250 से ज़ायदा रन बनाने होंगे। आने वाले दोनों सेशन काफी रोमांच से भरा होगा। अगर बुमराह और शमी ने बल्लेबाज़ी की तरह ही अपनी गेंदबाज़ी से भी कमाल दिखा दिया तो आज रात भारत की जीत पक्की है। लंच के बाद मैदान में अगर कोई टीम दबाव में उतरेगी तो वो होगी टीम इंडिया। लॉर्ड्स में नवे विकेट के लिए ये अब तक सबसे ज़ायदा बड़ी साझेदारी होगी। ताज़ा जानकारी मिलने तक टीम इंडिया ने 298 रन पर डिक्लेअर कर दिया था और अब इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 271 रन का लक्ष्य रखा है। अब देखना मजेदार होगा की इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जीत के लिए खेलेंगे या फिर ड्रा के लिए वहीँ भारीतय गेंदबाज़ पुरे जोश से इंग्लैंड को आल आउट करने के लिए गेंदबाज़ी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *