nitish kumar and narendra modinitish kumar and narendra modi

सोमवार को जनता दरबार के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा की हम पूरी तरीके से जातीय जनगणना के पक्ष में हैं। यह हमारी पुराणी मांग है ,हम पहले भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से बात कर चुके हैं। जातीय जनगणना से समाज का भला होगा ,और आगे जब मीडिया कर्मियों ने उनसे प्रधानमंत्री को लिखे खत के बारे में पुछा तो उन्होंने कहा की अभी तक इसका कोई जवाब प्रधानमंत्री के तरफ से नहीं आया है।

जातीय जनगणना के पक्ष रखते हुए उन्होंने आगे कहा की इससे सभी जाती का आंकड़ा सामना आएगा जिससे की सरकार को उनके भले के लिए नई नीतिया बनाने में मदद मिलेगी। और सरकार उनके भले के लिए बेहतर काम कर सकती है। मुख्यमंत्री नितीश कुमार इससे पहले भी बहुत बार जातीय जनगणना का समर्थन कर चुके हैं। नितीश कुमार आगे मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा की बिहार की सभी पार्टियों के सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा से पारित कर के केंद्र को भेजा जा चूका है ,पर केंद्र के तरफ से इसका जवाब नहीं आया अभी तक।

मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने आगे कहा की जातीय जनगणना के पक्ष में बिहार के सभी पार्टियों का मत एक ही है। हम सब जातीय जनगणना के पक्ष में है और हमलोगो का विश्वास है की इससे समाज का भला होगा। और इस मुद्दे पर बिहार के सभी पार्टिया एक मत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *