japrit bumrah hitting sixjaprit bumrah hitting six

भारत और इंग्लैंड के बीच नाटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है I तीसरे दिन स्टंप्स की बात करें तो इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट खोये 25 रन बना लिए हैं Iवह भारत से अभी भी 70 रन पीछे है I इससे पहले ने भारत ने अपनी पहली पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड के 183 के जवाब में 278 रन बनाये I केएल राहुल ने सबसे ज़्यादा 84 रन बनाये और रविंद्र जडेजा ने भी 56 रन की तेज़ पारी खेल कर भारत को पहली पारी में बढ़त लेने में मदद की I पहली पारी में भारत ने 95 रन की बढ़त हासिल की थी I इंग्लैंड की तरफ से ओली रॉबिंसन ने अपने दूसरे ही टेस्ट में पांच विकेट लिए और जेम्स एंडरसन ने चार शिकार किये I

लेकिन तीसरे दिन का सबसे मज़ेदार पहलु भारतीय टेलेंडर्स की बल्लेबाज़ी देखना था I सबसे ज़्यादा रोमांचित जसप्रीत बुमराह ने किया I उन्होंने देखते ही देखते 34 गेंद पर 28 रन बना डाले I मोहम्मद शमी ने भी 20 गेंद में 13 रन बनाकर अहम योगदान दिया I एक समय पर सधी हुई शुरुवात के बाद भारत ने एक समय पर जल्दी जल्दी एक के बाद एक चार विकेट खो दिए थे I जेम्स एंडरसन ने भारतीय मिडिल आर्डर की कमर तोड़ दी थी I उस समय पर यह भी कहना मुश्किल था की भारत पहली पारी में बढ़त भी ले पायेगा की नहीं I लेकिन केएल राहुल ने एक छोर पकड़ कर रखा और निचले क्रम के बल्लेबाज़ों की मदद से भारत पहली पारी में एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच गया I हलाकि क ल राहुल अपने टेस्ट शतक से चूक गए और andreson के स्विंग का शिकार हुए

दूसरे दिन की तरह तीसरे दिन भी बारिश ने खलल डाला और मात्र ग्यारह गेंदों के खेल के बाद मैच को रोकना पड़ा I चौथे दिन भी बारिश का पूरा अनुमान है I चौथे दिन भी पिच गेंदबाज़ो के अनुकूल रहेगी I जहां चौथे इंग्लैंड भारत की बढ़त खत्म कर एक बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाना चाहेगा वहीँ दूसरी ओर भारत पहली पारी का करिश्मा दोहराते हुए इंग्लैंड की पारी को जल्द से जल्द समेटना चाहेगा I नॉटिंघम के मौसम के कारण भारतीय गेंदबाज़ों को अतिरिक्त मदद मिल सकती है जोकि उनका काम आसान कर देगा I याद दिला दे पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने कहर ढाते हुए चार शिकार किये थे और दूसरी पारी में भी उनसे यही उम्मीद है I बात करें मैच की परिस्थिति की तो इस समय मैच बराबरी पर है और कोई भी नतीजा मुमकिन है I अगर भारत के गेंदबाज़ो ने पहली पारी जैसा कमाल फिर से दिखाया तो भारत ये टेस्ट मैच जीत भी सकता है। अगर बारिश का खलल इस मैच में नहीं पड़े तो आने वाले दो दिन ये टेस्ट मैच रोमांच से भड़ा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *