बिहार सरकार ने 9 वि से 10 वि तक के स्कूल 7 अगस्त से और पहली से आठवीं तक के स्कूल 16 अगस्त से खोलने का अनुमति बिहार सरकार ने दे दी है। इसके इलावा प्रदेश में सभी कोचिंग संसथान भी 50 % उपस्तिथि के साथ खोले जा सकेंगे।
जैसे ही बिहार में कोरोना के मरीज़ो की संख्या काम होने लगी है वैसे ही सरकार ने भी खुछ छूट देने की घोषणा की है। इसी के चलते कल रात बैठक के बाद मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने सभी स्कूल और कोचिंग संसथान को खोलने की घोषणा की है ताकि पुरे प्रदेश में फिर से पठन पाठन का काम सुचारू रूप चालू किया जा सके। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि 7 अगस्त से 25 अगस्त तक सभी दुकानों को साप्ताहिक बंदी के साथ खोला जाएगा. इसी के साथ स्कूलों में नौवीं से दसवीं तक की कक्षाएं 7 अगस्त से और पहली से आठवीं तक की कक्षाएं 16 अगस्त से खुल जाएंगी.
इसके साथ ही नितीश कुमार ने अपने आदेश में कहा है की सभी कोचिंग संस्थान 50 % उपस्तिथि (एक दिन छोड़कर ) के साथ खोले जा सकेंगे। स्कूलों के साथ सिनेमा हॉल और शॉपिंग माल्स भी खुछ प्रतिबंधों के साथ खोलने का आदेश सरकार ने जारी किया है। इसके साथ सरकार ने सभी स्कूलों को आदेश दिया बच्चो को स्कूल में कोरोना प्रोटोकॉल की जानकारी दी जाएगी।
इसके साथ ही सरकार ने पुरे प्रदेश की जनता से अपील की है की सावधानी बनाये रखे क्यूंकि कोरोना अभी तक ख़त्म नहीं हुआ है पुरे तरीके से। गौरतलब है कि बिहार में कोरोना संक्रमण में मंगलवार को हल्का इजाफा देखने को मिला था जहां एक तरफ सोमवार को 37 संक्रमित मरीज मिले थे वहीं मंगलवार को नये मरीजों की संख्या बढ़कर 60 हो गई.
पिछले 24 घंटों में राज्य में 1,35,618 सैंपलों की जांच में ये मामले सामने आये हैं. सूबे का संक्रमण दर 0.04 फीसदी हो गई है. ये सोमवार को 0.03 फीसदी थी. हालांकि पिछले 24 घंटे के अंदर सूबे में 77 कोविड मरीज स्वस्थ भी हुए हैं और कोरोना से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है. प्रदेश का रिकवरी रेट अब बढ़कर 98.62 फीसदी हो चुका है. सोमवार को यह आंकड़ा 98.61 फीसदी था. अभी बिहार में कोरोना के कुल 383 सक्रिय मरीज हैं.
प्रमुख निर्देश सरकार द्वारा जारी किया गया इस प्रकार है
अनलॉक 6.0 गाइडलाइन का सार
7 अगस्त से 25 अगस्त तक वीकेंड बंदी के साथ सब दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है.
नौवीं और दसवीं कक्षा को 6 अगस्त से और 1-8 तक के क्लास को 16 अगस्त से खोला जाएगा.
सिनेमा हॉल और मॉल खोलने की अनुमति रहेगी. मगर नियमों का पालन अनिवार्य होगा.
कोचिंग संस्थान खोले जाएंगे, मगर 50% छात्र ही क्लास में उपस्थित हो सकेंगे.
विद्यालयों में बच्चों को कोविड अनुकूल व्यवहार करने की जानकारी दी जाएगी.

