सूत्रों की माने तो जल्द ही बिहारी बाबू उर्फ़ शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस छोर कर तिरणमूल कांग्रेस का दमन थाम सकते हैं। इसके साथ ही तिरणमूल कांग्रेस के टिकट पर राजयसभा भी जा सकते हैं। गौरतलब हो की ममता दीदी इस वक़्त बीजेपी के खिलाफ जितने भी लोग हैं सबको एक जुट करने का काम कर रही हैं। इसी कारन से वो शत्रुघ्न सिन्हा को तृणमूल कांग्रेस में शामिल कर उन्हें राज्यसभा भी भेज सकती हैं।
हर साल ममता दीदी तिरणमल कांग्रेस 21 जुलाई को सहीद दिवस मनाती हैं ,सूत्रों की माने तो इसी दिन शत्रुघ्न सिन्हा शपथ ले सकते हैं। इस बार इस कार्यकरण का आयोजन डिजिटल होगा कोरोना को धयान में रखते हुए। इस रैली में शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल होंगे। मीडिया के सीधे सवाल से बचतें हुए उन्होंने बस इतना कहाँ की राजनीति राजनीति संभावना की एक कला है।
आंतरिक कलह से परेशान कांग्रेस पार्टी में बिहारी बाबू को अपना भविष्य नहीं दिख रहा है इसलिए वो नई संभानाओं की तलाश में तृणमूल कांग्रेस की तरफ अपना रुख कर रहे हैं। आप सब को ज्ञात होगा की बंगाल चुनाव 2021 में तिरणमूल कांग्रेस के हाथ बीजेपी को बुरी तरीके से हार का सामना करना पड़ा था
और ममता दीदी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रहीं। इसी सफलता से इम्प्रेस होकर बिहारी बाबू अपनी राजनैतिक महत्वाकांक्षा को उड़ान देने की तयारी ममता दीदी के साथ कर सकते हैं।

