अगले 72 घंटे के लिए बिहार में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और साथ ही कहा है की अगले 72 घंटे में पुरे सूबे में बादल गर्जन के साथ हलकी और मध्य बारिश का अनुमान है। साथ ही ये भी विभाग ने बताया की उत्तर बिहार में खुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात गिरने का भी अनुमान है।

मानसून की सक्रियता को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे लिए अलर्ट जारी किया है। साथ ही साथ वज्रपात गिरने की भी चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार झारखण्ड के अस्स पास एक चक्रवाती परिसंचरण की स्तिथि बन रही है जो की बिहार में बारिश को और तेज़ी प्रदान कर सकती है। इसका प्रभाव अरवल जहानाबाद जैसे इलाकों में शुक्रवार से ही देखा जा सकता है।

इससे पहले दोपहर में सीवान, सारण, पटना और वैशाली में बूंदाबांदी हुई। पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में भी कुछ जगहों पर बारिश की सूचना है। पटना में दिनभर धूप की स्थिति रही। दोपहर में आंशिक बूंदाबांदी के बाद पसीने वाली गर्मी से लोग बेहाल रहे। देर शाम उमस में और बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ऐसा रहा प्रमुख शहरों का पारा
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 33.6 25.8
गया 32.9 24
भागलपुर 35 27.5
पूर्णिया 34.8 26.5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *