भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2.67 लाख से अधिक नए केस सामने आए हैं जबकि 4529 कोरोना ,मरीजों ने दम तोड़ा है. वहीं, इस दौरान 3.89 लाख से अधिक कोरोना मरीज ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं.
भारत में कोरोना महामारी का जानलेवा कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 24 घंटे में देश में 4529 कोरोना मरीजों की जान गई है. जो एक दिन में भारत में कोविड-19 (Covid-19) से मरने वालों का अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है. हालांकि, कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ्तार को लेकर पिछले 3 दिनों से राहत की खबर है.देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा तीन लाख से नीचे है. एक तरफ जहां कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट (Recovery Rate Rate) में इजाफा हो रहा है, तो वहीं मौतों का रिकॉर्ड तोड़ते आंकड़े चिंताजनक हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry of India) के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2.67 लाख से अधिक नए केस सामने आए हैं. जबकि 4529 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है. वहीं, इस दौरान 3.89 लाख से अधिक कोरोना मरीज ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं. भारत में बीते कुछ दिनों से पॉजिटिविटी रेट (Positivity rate) की तुलना में रिकवरी रेट बढ़ा है लेकिन मौतों की संख्या में गिरावट नहीं है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार (19 मई 2021) सुबह 8 बजे जारी किए गए कोरोना के आंकड़े
पिछले 24 घंटे में आए कुल नए केस- 2,67,334
पिछले 24 घंटे में कुल ठीक हुए – 3,89,851
बीते 24 घंटे में हुई कुल मौतें- 4529
देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा- 2,54,96,330
देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या- 2,19,86,363
देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा-2,83,248
भारत में कोरोना के अब कुल एक्टिव केस- 32,26,719

