नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है। देशमुख के अलावा कई और लोगों पर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के द्वारा लगाये गये आरोप के मामले में केस दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं, सीबीआई कई जगहों पर तलाशी भी ले रही है।
रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है
रिश्वतखोरी मामले में जांच से जुड़े सीबीआई के एक सूत्र ने बताया कि सीबीआई ने देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में एफआईआर दर्ज की है, और विभिन्न स्थानों पर तलाशी चल रही है। एफआईआर में अनिल देशमुख और कई अन्य का नाम लिया है। आपको बता दे ये इन सब की शुरुवात मुंबई में मुकेश अम्बानी के घर के बहार से विस्फोटक पदार्थ मिलने से हुई थी। जिसके बाद पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था की अनिल देशमुख ने 100 करोड़ रूपये उगाही करवाने का आरोप लगाया था।
अधिकारियों के मुताबिक, जांच-पड़ताल के दौरान सीबीआई को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत देशमुख और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू करने के लिए पर्याप्त प्रथम दृष्टया सामग्री मिलीं है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद, सीबीआई ने मुंबई में कई स्थानों पर छापे मारे है।
