stephen-fleming-talk-with-ms-dhonistephen-fleming-talk-with-ms-dhoni

IPL 2021: बुधवार को आईपीएल में दो मुकाबले खेले गये दुसरे मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स से था। जहां एक और महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम की जीत की कहानी लिख रहे थे। वही दूसरी ओर रांची में उनके माता-पिता दोनों अस्पताल में भर्ती थे। दरअसल दोनों कोरोना संक्रमित पाए गये है। जिसके बाद उन्हें 21 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। धोनी के माता-पिता की तबीयत को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अब एक बड़ी जानकारी दी है।

कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया है की ड्रेसिंग रूम में धोनी के माता पिता के स्वास्थ को लेकर ज्यादा बात नहीं हो रही है। फ़िलहाल धोनी के माता-पिता रांची के पल्स सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में भर्ती है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। इस बात की जानकारी धोनी के दोस्त और के मैनेजर अरूण पांडे ने भी ट्वीट कर दी थी।

फ्लेमिंग ने दी बड़ी अपडेट
धोनी के माता पिता के ताजा हालात पर CSK के हेड कोच फ्लेमिंग ने कहा कि इस बारे में उनकी धोनी से बात हुई है। और, हालात अब नियंत्रण में हैं। उन्होंने ये भी बताया कि हो सकता है कि अगले कुछ दिन धोनी के मां-बाप डॉक्टर की निगरानी में ही रहें। फ्लेमिंग के मुताबिक, धोनी को इस मुश्किल वक्त में टीम का सपोर्ट भी मिल रहा है। और, सभी ये कामना कर रहे हैं कि उनके माता-पिता जल्दी ठीक हों। खिलाड़ियों के बीच धोनी के फैमिली को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। लेकिन मैनेजमेंट की ओर से हमें उनकी फैमिली के हालात के बारे में बताया गया।

धोनी ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी
माता पिता को कोरोना पॉजिटिव की खबर के बावजूद धोनी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलने उतरे। उन्होंने इस मैच में सिर्फ 8 गेंदों पर 200 से भी ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 17 रन बनाए। CSK ने मैच में पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 220 रन बनाए। जवाब में KKR की टीम 202 रन पर ही सिमट गई और धोनी की टीम ने ये मैच 18 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ टीम पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर पहुँच गयी है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *