मुंबई: भारत के ‘साबरी ब्रदर्स’ अपन कव्वाली के लिए पूरी दुनिया में मसहूर है। लेकिन उनके चाहने वालो को ये सुनने के बाद सदमा लग सकता है, की फरीद साबरी ने कल इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दरअसल मंगलवार रात को उनकी तबेत अचानक बिगड़ गयी जिसके बाद उन्हें अजमेर के वेदांता सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया. और अगले दिन सुबह उनका निधन हो गया फरीद साबरी 58 साल के थे ।
उनके भाई अमिन साबरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की ‘पिछले 4-5 दिनों से फरीद साबरी की तबीयत नासाज चल रही थी और उन्हें निमोनिया की शिकायत थी। ऐसे में कल रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। फेफड़ों में संक्रमण के बढ़ जाने औए निमोनिया के बिगड़ जाने के चलते उनकी मौत हो गई।’
अमीन साबरी ने ये भी बताया की उनके भाई को कोरोना नही हुआ था। निधन के बाद फरीद साबरी को पूरे रीति-रिवाज के साथ घाटगेट के मिस्कीन शाह कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। ‘साबरी ब्रदर्स’ के नाम से मशहूर फरीद साबरी, उनके भाई अमीन और पिता सईद साबरी अपने परिवार के साथ जयपुर के रामगंज स्थित चौकड़ी गंगापोल इलाके में रहते है।
कई गीत गए
फरीद साबरी ने अपने भाई और पिता के साथ देश विदेश में कव्वालियां गाने के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी कुछ लोकप्रिय गीत गाए थे। फरीद साबरी ने अपने पिता सईद साबरी के साथ मिलकर आरके बैनर की हिट फिल्म ‘हिना’ में लता मंगेशकर के साथ ‘देर न हो जाए कहीं देर न हो जाए’ गीत गाया था।
इसके अलावा फरीद साबरी ने अपने भाई अमीन साबरी के साथ ‘सिर्फ तुम’ में ‘जिंदा रहने के लिए तेरी कसम एक मुलाकात जरूरी है सनम’ गाना भी गाया था। इन गीतों के अलावा ‘साबरी ब्रदर्स’ के तौर पर फरीद साबरी और अमीन साबरी ने फिल्म ‘परदेस’ और ‘ये दिल आशिकाना’ जैसी और भी कई फिल्मों में कव्वालियां गाईं थीं।

