Rezaul HaqRezaul Haq

पश्चिम बंगाल में आठ चरण में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. पांचवें चरण का चुनाव 17 अप्रैल को होने वाला है. इस चरण में 45 सीटों पर चुनाव होने वाला है. इसके लिए चुनाव प्रचार थम गया है. हालांकि चुनाव आयोग ने साइलेंस पीरियड को 48 घंटे से बढ़ाकर 72 घंटे कर दिया. चौथे चरण के चुनाव के दौरा कुच बिहार में हुई हिंसा को देखते हुए चुनाव आयोग ने यह कदम उठाया है. इस चरण में 1.13 करोड़ पश्चिम बंगाल के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा क्षेत्र चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के नेता रेजाउल हक का कोरोना से निधन हो गया है. कांग्रेस नेता मुर्शीदाबाद में शमशेरजंग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में खड़े थे. वे कुछ दिन पहले कोरोना से पीड़ित हुए थे. हाल ही में शमशेरजंग विधानसभा क्षेत्र को लेकर लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस में विवाद हो गया था. लेफ्ट फ्रंट ने पहले ही मोदस्सर होसैन को इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था जबकि कांग्रेस ने रेजाउल हक को अपना उम्मीदवार बनाया. हालांकि दोनों साथ में चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन इस सीट को लेकर दोनों पार्टियों में सहमति नहीं बन पाई थी.

इस चरण में 342 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में सिलीगुड़ी के मेयर और लेफ्ट फ्रंट के लीडर अशोक भट्टाचार्य, राज्य के मंत्री व्रत बासु, बीजेपी नेता समिक भट्टाचार्य शामिल हैं. 24 नोर्थ परगना जिले में इस चरण के लिए 15,789 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा. शाम 6.30 बजे तक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.