DMXDMX

अमेरिका के जाने माने हिप हॉप स्टार डी.एम.एक्स का आज यानी शनिवार को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार डीएमएक्स कई महीनों से बीमार चल रहे थे। जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

50 साल के डीएमएक्स अपने पहले स्टूडियो एल्बम ‘इट्स डार्क एंड हेल इज हॉट’ से 1990 के दशक में मशहूर हुए थे। पीपुल मैगजीन ने डीएमएक्स के परिवार के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा, “हमें आज यह कहते गहरा दुख हो रहा है कि डीएमएक्स व्हाइट प्लेन्स हॉस्पिटल में 50 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में लाइफ सपोर्ट पर थे।”

डीएमएक्स की मौत की खबर सुनते ही पूरे हॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। उनके लाखों हजारों फैन्स सोशल मीडिया के माध्यम से शोक जता रहे हैं। उनके निधन की खबर बॉलीवुड तक पहुंच चुकी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता रणबीर सिंह ने उनकी निधन की खबर पर दुख व्यक्त किया। इसी के साथ उन्हें एक अच्छा रैपर भी बताया कहा लोग उन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे।