Ansari_YogiAnsari_Yogi

Report by Manisha:

अभेद्य किले जो कि माफिया मुख्तार अंसारी के है इस किले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ढहा दिया है। इतना ही नहीं अब इस किले को जड़ खोदने की तैयारी है। इसी वज़ह से मुख्तार को यूपी आने में डर लग रहा था। यूपी पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी और उसके सहयोगियों के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्यवाई की है, जो मिसाल है। माफिया और उसके सहयोगियों के कब्जे से सरकारी जमीन खाली कराने, ध्वस्तीकरण, जब्त संपत्ति की कीमत करीब 192 करोड़ छह लाख 22 हजार रुपये है। 41 करोड़ रुपये की सालाना अवैध आय को बंद भी कराया है।

96 गैंग मेंबर हुए गिरफ्तार, 72 लाइसेंस निरस्त

गिरोह के 96 सदस्यों को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है और 75 अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाई भी की है। जबकि 72 शस्त्र लाइसेंस निरस्त और निलंबित किए गए हैं। सात सहयोगी ठेकेदारों यानी पीडब्ल्यूडी और कोयला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शस्त्र लाइसेंस निलंबित किया है। वहीं दूसरी ओर छह अन्य ठेकेदारों का चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त किया है। 12 अपराधियों को गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर किया गया है। पंजाब की रोपड़ जेल में गाजीपुर के थाना युसूफपुर मोहम्मदाबाद निवासी माफिया मुख्तार अंसारी बंद था। यूपी पुलिस कोर्ट के आदेश पर एक मुकदमे में सुनवाई के सिलसिले में यूपी ले आई है। राजनीतिक कारणों से उसकी आमदगी नहीं हो पा रही थी।

ताबड़तोड़ एक्शन

पुलिस ने माफिया की पत्नी अफसा अंसारी और दो साले सरजील रजा, अनवर शहजाद के खिलाफ गाजीपुर में जायदाद ज़ब्त गई जमीन पर अवैध कब्जा करने पर मुकदमा किया है। बता दे कि जो जमीन कब्जा मुक्त है उस जमीन की कीमत करीब 18 लाख है। जबकि क्षतिपूर्ति के रूप में कुल 26,43,600 रुपये की वसूली की जा रही है। पुलिस ने जालसाजी कर पट्टे की जमीन हड़प कर होटल बनाने पर माफिया की पत्नी और बेटों अब्बास अंसारी और उमर अंसारी सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा किया है। साथ ही पत्नी और साले के खिलाफ गैंगेस्टर में भी मुकदमा किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने करीब 2.75 करोड़ की जमीन खाली कराई है।

वायरलेस सेट, छह बैट्री, एक बुलेट प्रूफ फार्च्यूनर कार दबिश में मिले

वहीं दूसरी ओर लखनऊ पुलिस ने माफिया मुख्तार के निकट सहयोगी हरविंदर सिंह उर्फ जुगनू की दो करोड़ 31 लाख 46 हजार की संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने डालीबाग में मुख्तार के 25-25 हजार के इनामी दो बेटों अब्बास और उमर अंसारी के अवैध रूप से बने दो टावर को जमीदोज कर खाली कराया है, जिसकी कीमत पांच करोड़ है। जबकि पुलिस ने माफिया के अन्य सहयोगियों के ठिकानों पर दबिश में मोबाइल, पांच वायरलेस सेट, छह बैट्री, एक बुलेट प्रूफ फार्च्यूनर कार, तीन अवैध असलहे और 24 टिफिन बरामद किए हैं।

प्वाइंटर में जानें मुख्तार पर योगी सरकार की कार्रवाई

-दो करोड़ 40 लाख की कीमत का अवैध स्लाटर हाउस ध्वस्त

-मछली के अवैध कारोबार में लिप्त 26 गुर्गे पहुंचे जेल

-अवैध कोयला कारोबार से लेकर एयरपोर्ट के लिए आवंटित भूमि पर भी कब्जा

-मुठभेड़ में शूटर ढेर, तीन और सहयोगी गिरफ्तार

-गुर्गों की तीन करोड़ 29 लाख रुपये की सम्पत्ति जब्त

इन्हें किया गया जिला बदर

पुलिस ने गिरोह के 12 अपराधियों अल्तमश, अनीस, मोहर सिंह, जुल्फेकार कुरैशी, तारिक, मो. सलमान, आमिर हमजा, मो. तलहा, जावेद आरजू, मो. हाशिम, राशिद और अनुज कनौजिया को छह माह के लिए जिला बदर किया है और 10 अपराधियों के खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाई की है।