देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलाव को नाइट कर्फ्यू की घोषणा की गई है। यह नाइट कर्फ्यू रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक लागू रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है जो 30 अप्रैल तक लागू रहेगा।
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार को नाइट कर्फ्यू की घोषणा की गई है। यह नाइट कर्फ्यू रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक लागू रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है जो 30 अप्रैल तक लागू रहेगा।
गाइडलाइन के मुताबिक, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी ई-पास अनिवार्य रहेगा। हालांकि, प्राइवेट डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ के लिए छूट रहेगी। वह अपना आईडी कार्ड दिखाकर जा सकते हैं। वहीं, टिकट दिखाने पर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे आने- जाने वाले यात्रियों को छूट दी जाएगी। इसी के साथ ही गर्भवती महिलाओं और इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को भी छूट मिलेगी।

