100 करोड़ की वसूली मामले में फंसे महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. दरअसल उन पर 100 करोड़ की वसूली का आरोप लगाया गया है. जिस वजह से अब उनको लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है. जानकारी के लिए बता दें कि अनिल देशमुख ने अपने पद से आज इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद अब सियासी गलियारों में हलचल तेज़ हो गयी है. दरअसल 100 करोड़ की वसूली मामले की वजह से जहाँ एक तरफ महाराष्ट्र सरकार की मुश्किलें बढ़ी हुई है. वही बीजेपी भी लगातार अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग कर रही थी. जिसके बाद अब देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
सूत्रों के मुताबिक, अब राज्य का अगला गृहमंत्री पद का चार्ज दिलीप वलसे पाटिल को सौंपा गया. इसके साथ ही, दिलीप वलसे पाटिल के पास जो एक्साइज मिनिस्ट्री थी वह अजित पवार को दी जाएगी. बता दें कि आज ही बॉम्बे हाईकोर्ट ने पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका सुनवाई करते हुए देशमुख को बड़ा झटका दिया था. जिसके साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया था कि ‘100 करोड़ रुपये’ वसूली के आरोपों की जांच अब सीबीआई करेगी. इतना ही नहीं 15 दिनों के अंदर सीबीआई के डायरेक्टर को रिपोर्ट सौंपी जाएगी और अगर सीबीआई की रिपोर्ट में गृह मंत्री अनिल देशमुख पर केस पुख्ता बनता है. तो सीबीआई एफआईआर दर्ज की जाएगी.
जाहिर है कि मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर मिली वि’स्फो’टक से लदी स्कॉर्पियो मामले की जांच से शुरू हुआ मामला 100 करोड़ की वसूली तक पहुँच चुका है. जिसके बाद इस मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे है इसके अलावा पता हो कि परमबीर सिंह ने चिट्ठी लिख कर राज्य गृहमंत्री अनिल देशमुख पर आरोप वसूली का आरोप लगाया था.

