कपिल शर्मा बीते लॉकडाउन भर अपने फैन्स को गुदगुदाते रहे। शो के ऑफ एयर होने से फैन्स काफी निराश थे। कपिल और गिन्नी फरवरी मे दोबारा पैरंट्स बने हैं। कपिल की वाइफ गिन्नी ने बेटे को जन्म दिया है। बीते साल कपिल बेटी के पिता बने था। फैमिली के साथ वक्त बिताने के लिए कपिल ने ब्रेक लिया था।
शो के ऑफ एयर हो जाने से कपिल शर्मा के फैन्स काफी निराश थे। अब खबर आ रही है कि शो मई में फिर से शुरू होने जा रहा है। कृष्णा अभिषेक ने इस खबर की पुष्टि की है। वहीं कपिल ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें नए ऐक्टर्स और राइटर्स को काम देने का भी जिक्र है। कपिल शर्मा ने पोस्ट किया है, मेरा सिलेक्शन हो गया है, अब आपकी बारी।
Mera selection to ho gya 🥳 ab apki baari hai 🤗🙏 https://t.co/ybH3yKqNnp
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) March 25, 2021
उन्होंने एक पोस्ट रीट्वीट किया है जिसमें लिखा है, अगर आप एक राइटर और एक्टर हैं तो आपके लिए द कपिल शर्मा शो का हिस्सा बनने का मौका है। वहीं कृष्णा अभिषेक ने ईटाइम्स को बताया, शो मई में वापसी कर रहा है। अभी डेट फाइनल नहीं हुई है। कृष्णा ने यह भी बताया कि शो में इस बार कुछ नई चीजें भी दिखाई देंगी। शो का सेट भी नए तरीके का होगा।
