Rahul GandhiRahul Gandhi

Report by Manisha:

गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर अक्सर निशाना साधने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अब वो आरएसएस संघ परिवार नहीं कहेंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ट्वीट करते हुए कहा है ‘मेरा मानना है कि RSS व सम्बंधित संगठन को संघ परिवार कहना सही नहीं- परिवार में महिलाएँ होती हैं, बुजुर्गों के लिए सम्मान होता, करुणा और स्नेह की भावना होती है- जो RSS में नहीं है। अब RSS को संघ परिवार नहीं कहूंगा!’

अपको बता दें कि अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के एक वर्चुअल कार्यक्रम को इस महीने की शुरुआत में संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरएसएस पर जमकर हमला बोला था। भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु के साथ हुए एक संवाद के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि आरएसएस अपने द्वारा चलाए जा रहे स्कूलों को इस्तेमाल विश्व के बारे में एक विशेष विचार को आगे बढ़ाती है जैसे पाकिस्तान में कट्टरपंथी इस्लामी मदरसा करते हैं।

वहीं इससे पहले जनवरी महीने के दौरान में तमिलनाडु में एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा का पैतृक संगठन तमिलनाडु का भविष्य तय नहीं कर सकता और इसका फैसला राज्य की जनता एवं इसके युवा करेंगे। राहुल गांधी इससे पहले भी कई अवसरों पर आरएसएस को निशाना बनाते रहे हैं और केंद्र सरकार पर हमला बोलते रहे हैं।