लोकसभा में वित्त विधेयक-2021 पर जिक्र के बाद जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार GST परिषद की अगली बैठक में पेट्रोल-डीजल पर चर्चा करेगी. बता दें कि राज्यसभा में लोकसभा से पारित कई महत्पूर्ण बिलों पर चर्चा होनी है.
वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि अगर राज्य सहमत हों तो आगे की चर्चा करने का प्रस्ताव लायेंगे. उनका कहना है कि परिषद की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा कर के उन्हें अच्छा लगेगा. पेट्रोल और डीजल की बढती कीमत आम जनता के लिए काफी परेशानियो की जड़ बन रहा है. इस बढ़ती महंगाई में लोग आये दिन कई परेशानियो से जूझ रहे है. निर्मला सीतारमण ने ये भी कहा कि वो पेट्रोल-डीजल पर किसी राज्य के कम या ज्यादा कर होने का जिक्र नहीं करना चाहतीं पर महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल सबसे ज्यादा महंगा है.
इसके अलावा वित्त मंत्री का ये कहना है कि सदन की चर्चा के बाद पेट्रोल और डीजल जीएसटी के दायरे में लाने के बारे में सोंचेंगे. कहा जा रहा है कि देश में 1 जुलाई, 2017 को एक दर्जन से अधिक केंद्रीय और राज्यों के टैक्सों को खत्म कर GST कर व्यवस्था लागू की गई थी. निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता रवनीत सिंह बिट्टू को जवाब देते कहा कि नेताजी ने अपने आवाज़ में अच्छा भाषण तो दिया परन्तु रसोई गैस और पेट्रोल डीजल को लेकर कोई ठोस पेशकश नहीं कर पाए .

