Amitabh BachchanAmitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन जल्दी ही इमरान हाशमी के साथ फिल्म चेहरे में नजर आएगे। इस फिल्म में रिया चक्रवर्ती भी अहम भूमिका में दिखेंगी। वहीं चेहरे के अलावा अमिताभ के पास ब्रह्मास्त्र भी है, जिसमें वो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ दिखेंगे।

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की उम्र 78 हो गई है। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने अभी तक कोविड वैक्सीन नहीं लगवाई है। आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया, ये सवाल अभिनेता के कई फैन्स के दिमाग में घूम रहा है। हालांकि अब अमिताभ ने इसका जवाब दे दिया है।दरअसल अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग में लिखा, ‘वायरस के एक और प्रकार का डर सता रहा है। टीका अनिवार्य हो गया है और जल्दी ही मुझे भी कतार में लगना होगा। जैसे ही आंख ठीक होती है… तब तक दुनिया अजीब है।’

बता दें कि अभी तक कई सितारे कोविड वैक्सीन लगवा चुके हैं। मनोरंजन जगत से इस लिस्ट में शर्मिला टैगोर, धर्मेंद्र, जितेंद्र, सतीश शाह, परेश रावल, राकेश रोशन और जॉनी लीवर जैसे नाम शामिल हैं। वहीं साउथ सिनेमा की बात करें तो कमल हासन, नागार्जुन, मोहन लाल ने भी टीका लगवाया है।