corona-precaution-lockdowncorona-precaution-lockdown

एक बार फिर भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं।इसी वजह से कुछ राज्यों मे कोरोना को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।देश में सबसे ज्यादा प्रकोप महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में हैं। बता दें कि महाराष्ट्र के सिवा कई ऐसे इलाके है जहां कोरोना की नई गाइडलाइन्स लागू कर दी गई हैं।

यहां देखिए किन राज्यों में कितनी सख्त हुई हैं कोरोना की गाइडलाइन्स, कहां बंद है स्कूल और कहां बढ़ी नाईट कर्फ्यू की टाईमिंग। इसके अलावा कुछ इलाके ऐसे भी हैं जहां होली खेलने को लेकर भी आदेश जारी किए गए हैं।

महाराष्ट्र

कोरोना के सबसे ज्यादा मामले पूरे देश में महाराष्ट्र से निकल कर आ रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर राज्य के कई जिलों में देखने को मिल रही है।यहां सरकार ने निजी ऑफिसों, ड्रामा थियेटर्स और ऑडिटोरियम्‍स में एक सीमा से ज्‍यादा लोगों के जमा होने पर रोक लगा दी है। नई गाइडलाइंस 31 मार्च तक प्रभावी रहेंगी।

महाराष्ट्र में स्वास्थ्य और जरूरी सेवाओं को छोड़कर निजी दफ्तरों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमित मिल गई है। ऑडिटोरियम्स को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोला जाएगा, बिना मास्क प्रवेश नहीं होगा इसके अलावा तापमान जांच, सैनिटाइजर जैसी जरूरी चीजें अनिवार्य कर दी गई हैं। सिनेमा हॉल, होटल, रेस्‍तरां, मॉल वगैरह में 50% कैपासिटी ही रखने को कहा गया था।

बता दे की पिछले साल लॉकडाउन लगने के साथ ही स्कूल और दूसरे शैक्षिक संस्थानों को बंद कर दिया गया था। धीरे-धीरे कुछ राज्यों में स्कूलों को खोला जाने लगा था लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बाद अब फिर से स्कूलों को कुछ राज्यों में बंद कर दिया गया है।

पंजाब में स्कूल बंद

पंजाब के सभी शैक्षणिक संस्थान 31 मार्च तक बंद रहेंगे। केवल मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज खुले रहेंगे। राज्य के सबसे अधिक प्रभावित जिले लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, एसबीएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़ और मोगा हैं।

जहां नाईट कर्फ्यू लगाया गया है। इऩ 11 जिलों में सामाजिक समारोह पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई हैं। यहां केवल शादी और अंतिम संस्कार की अनुमति हैं जिनमें केवल 20 लोग शामिल हो सकते हैं।

वहीं शुक्रवार को पंजाब में 2,490 संक्रमण सामने आए। इसके अलावा राज्य में सिनेमा हॉले भीतर केवल 50 प्रतिशत सीटो बुक करने की अनुमित है, मॉल्स के भीतर भी 100 से ज्यादा लोगों के आने पर रोक लगा दी गई है।

ओडिशा

कोरोना के खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर होली खेलने को लेकर रोक लगा दी है। होली लोग अपने घरों में खेल सकते हैं लेकिन सड़का पब्लिक जगह पर नहीं। सरकार ने नगर निगम को जरूरत के हिसाब से पाबंदियों में छूट देने की बात कही है।

पॉंडिचेरी

इस केंद्र शासित प्रदेश में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 22 मार्च से 31 मई के बीच बंद रहेंगे।

गुजरात

इस हफ्ते गुजरात सरकार ने अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा, सूरत, भावनगर, गांधीनगर, जामनगर और जूनागढ़ में सभी स्कूलों को 10 अप्रैल तक ऑनलाइन कक्षाओं में स्विच करने के लिए कहा है। 10 अप्रैल तक शहरों में ट्यूशन कक्षाएं भी बंद कर दी गई हैं।

इसके अलावा अहमदाबाद और सूरत में नाईट कर्फ्यू को सख्त कर दिया गया है। अब रात के 9 बजे से सुबह 6 बजे तक दोनों ही शहरों में कर्फ्यू रहेगा। शनिवार और रविवार के दिन मॉल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

रिपोर्ट: मनीषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *