अरुण गोविल लोकप्रिय टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले एक्टर, इन्होंने बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गए हैं। वह भले ही चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, मगर पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। अरुण गोविल के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को उम्मीद है कि 27 मार्च से शुरू हो रहे बंगाल चुनाव में पार्टी राइट विंग वाले यानी दक्षिणपंथी वोटरों का रुझान उनकी ओर होगा।
पीटीआई के अनुसार, भाजपा में शामिल होने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरुण गोविल ने कहा कि ‘जय श्री राम’ कहने में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ‘जय श्री राम’ के नारे से चिढ़ की वजह से मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं। और ‘जय श्री राम’ कहने में कुछ भी गलत नहीं है। यह कोई नारा या राजनीतिक नारा नहीं है, बल्कि यह हमारे लिए एक जीवनशैली है, यह हमारी संस्कृति और मूल्यों का द्योतक है।
वर्ष 1987 में आए रामानंद सागर के रामायण धारावाहिक में राम की भूमिका निभाने वाले गोविल ने कहा कि भाजपा उन्हें देश के लिए कुछ करने का एक मंच प्रदान करेगी। बता दे कि गोविल हिंदी और भोजपुरी सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुके हैं। इतना ही नही साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी यह नारा तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का हथियार बना था, जब 42 में से 18 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी और बंगाल में अपना रास्ता बनाया था।
रामानंद सागर 1980 के दशक में के पॉप्युलर टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम का रोल प्ले करके वह चर्चा में आए थे। जबकि लंबे समय तक वह चर्चाओं से परे थे, लेकिन बीते साल कोरोना काल में एक बार फिर से दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण हुआ था। ऐसे में वह एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए थे। इस नए दौर में जब सोशल मीडिया का उभार हुआ है, तब अरुण गोविल भी एक बार फिर से खासे लोकप्रिय हो गए हैं। वह अकसर सोशल मीडिया पर रामायण सीरियल से लेकर अन्य तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं।
रिपोर्ट: मनीषा

