narendra-modi-on-bengal-electionnarendra-modi-on-bengal-election

बीजेपी चार चरणों तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावो में उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। बुधवार की शाम नई दिल्ली में बाकी बचे हुए चरणों के लिए बीजेपी चुनाव समिति के सदस्यों ने बैठक की और एक-एक सीट पर नामों पर महामंथन किया। वहीं दूसरी ओर हालात ऐसे रहे कि बीजेपी को बाकी बची सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने और उस पर फैसला लेने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूत्रों के अनुसार बीजेपी चुनाव समिति की बैठक अगले सुबह चार बजे तक चली। वहीं चुनाव समिति की इस बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने फिर से बैठक की।

इससे पहले बीजेपी के कोर ग्रुप की बैठक भी हुई, जिसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, महामंत्री बी एल संतोष और केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। दरअसल, रविवार को जारी हुए उम्मीदवारों की लिस्ट के बाद पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर बड़े पैमाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपना गुस्सा प्रकट किया था। कोलकाता में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण पर नाराजगी जताते हुए पार्टी दफ्तर के बाहर भी तोड़-फोड़ की थी और विरोध प्रदर्शन किया था।

हो सकता है इसीलिए, बाकी बचे चार चरणों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने से पहले बीजेपी ने ये महामंथन की है, ताकि जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जा सके और पार्टी के भीतर उपजने वाले अंसतोष को कम किया जा सके। उधर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने यह कहकर असंतोष कम करने की कोशिश की है कि पार्टी ने उन्हें भी टिकट नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मुझे चुनाव का पर्यवेक्षण करना है। इसबीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के पुरुलिया जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *