hazel keechhazel keech

हेजल कीच ने 28 फरवरी को अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। हेजल कीच के जन्मदिन के अवसर पर उनके पति और और एक्स क्रिकेटर युवराज सिंह ने एक शानदार पार्टी ऑगनाइज किया था। यह एक प्राइवेट पार्टी थी, जिसमें उनके करीबी दोस्त और फैमली ही हिस्सा बने थे। लेकिन युवराज ने  हेजल की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद कयास लगाए जाने लगे कि हेजल प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है।

बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह की वाइफ हेजल कीच ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का निश्चय किया है। उन्होंने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में यह ऐलान किया है कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं और जल्दी वापसी नहीं करेंगी। हेजल कीच की इस घोषणा के बाद प्रशंसकों को चिंता सताने लगी है कि हेजल ने सोशल मीडिया को अलविदा क्यों कहा? बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह की वाइफ हेजल कीच ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का निश्चय किया है। उन्होंने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में यह ऐलान किया है कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं और जल्दी वापसी नहीं करेंगी। हेजल कीच की इस घोषणा के बाद प्रशंसकों को चिंता सताने लगी है कि हेजल ने सोशल मीडिया को अलविदा क्यों कहा?

यह पहली बार नहीं है कि हेजल ने सोशल मीडिया से दूरी बनाई है। इससे पहले भी वह 2019 में भी सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था और एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने अपने कम बैक के बारें में जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, ‘मैं काफी वक्त से गायब थी। मुझे लगा कि आपको बता देना चाहिए कि मैं कहां थी। एक महीने पहले मेरी नाक की सर्जरी हुई थी। सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जब चेकअप कराया तो पता चला कि नाक अंदर से डैमेज हो गई है। उन्होंने आगे लिखा था, ‘अब मैं ठीक हूं और आराम से सांस ले सकती हूं।’