मध्य प्रदेश स्थित खंडवा के भारतीय जनता पार्टी के सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन हो गया है. वह मेदांता अस्पताल में भर्ती थे. बताया गया कि मेदांतम में उनका इलाज चल रहा था. इस दौरान वह कोरोना संक्रमित पाये गये थे.
BJP सांसद के निधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक प्रकट किया है. एक ट्वीट में सीएम ने कहा ‘लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गये. हमारे सब प्रयास विफल हुए. नंदू भैया के रूप में भाजपा ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया. मैं व्यथित हूं.’ शिवराज सिंह चौहान ने नंदकुमार सिंह चौहान के निधन को निजी क्षति बताया है. उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है.’

