covid testcovid test

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में आज अचानक उछाल आया है. पिछले 24 घंटों में 16,738 हजार नए कोरोना केस दर्ज किए गए और 138 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 11,799 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. अच्छी बात ये भी है कि बीते दिन कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है. इससे पहले मंगलवार को 13,742 नए कोरोना केस दर्ज किए थे.

महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना ने हाहाकार मचाना शुरू कर दिया है। हर दिन बढ़ रहे कोरोना के नए मामलों के बीच महाराष्ट्र के अब वाशिम जिले में एक हॉस्टल से हड़कंप मचा देने वाली खबर आई है। वाशिम जिले में एक ही हॉस्टल में 232 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 229  छात्र हैं और तीन शिक्षक (स्टाफ) हैं। इस स्कूल परिसर को कंटेंनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले लातूर शहर में एक छात्रावास (हॉस्टल) में कम से कम 39 छात्र एवं पांच कर्मचारी कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित हो गये थे। 

अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, वाशिम, बुलढाणा, अकोला के कुल 327 छात्र इस छात्रावास में रहते हैं।इस हॉस्टल में पाए गए कोरोना संक्रमितों में सबसे ज्यादा छात्र अमरावती और यवतमामल जिले के हैं। हॉस्टल और स्कूल परिसर में रहने वाले अन्य लोगों की भी कोरोना जांच कराई जा रही है। माना जा रहा है कि जांच के बाद इस संख्या में और भी इजाफा हो सकता है। बता दें कि हाल के सप्ताहों में इन दो जिलों में सबसे अधिक नए केस देखने को मिले हैं, जिससे महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलो में अचनाक इजाफा हुआ है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 8 हजार से अधिक केस सामने आए हैं।