Report by Manisha:
बुधवार रात को केरल के अलप्पुझा जिले में दो समूहों के बीच हुई झड़प में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने कहा कि चेर्थला के पास नगमकुलनगरा इलाके में आरएसएस और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के बीच हुई झड़प में संघ के कार्यकर्ता नंदू की मौत हो गई। एसडीपीआई इस्लामिक संगठन पीएफआई की राजनीतिक इकाई है। पुलिस ने बताया कि झड़प में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। जबकि, उसने मामले में अधिक जानकारी साझा नहीं की। केरल की भाजपा इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने आरएसएस कार्यकर्ता की मौत की निंदा की और इसके लिए पीएफआई को जिम्मेदार ठहराया।

