आईएएस अधिकारी ने सरकार को इस्तीफा पत्र भेजकर कहा है कि मैं केके पाठक ने बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद से स्वत: इस्तीफा दे दिया है.Check details here.

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. केके पाठक का इस्तीफा पत्र सामने आया है, जिसमें लिखा है, ‘मैं केके पाठक अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार के पद के प्रभार से स्वत: इस्तीफा देता हूं.’ इस्तीफा देने से पहले केके पाठक सात दिनों की लंबी छुट्टी पर चले गए थे. वह 16 जनवरी तक छुट्टी पर थे. इसी बीच मंगलवार को वह अचानक अपने कार्यालय पहुंचे और विभागीय बैठक में शामिल हुए.

इस मुलाकात के बाद उन्होंने अपने विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग को पद छोड़ने को लेकर पत्र लिखा. कहा जा रहा है कि सरकार ने अभी तक केके पाठक को पद छोड़ने की मंजूरी नहीं दी है.

KK Pathak was on leave till 16th January

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने अचानक सात दिनों की छुट्टी ले ली, जिससे कई तरह के कयास लगाये जा रहे थे. इनमें से एक अटकलें उनके पद छोड़ने को लेकर भी थीं. कहा जा रहा था कि उन पर पद छोड़ने का दबाव था इसलिए वह छुट्टी पर चले गये हैं.

KK Pathak is one of Nitish’s special officers

नीतीश के खास अफसरों में शुमार केके पाठक की गिनती राज्य के कड़क अफसरों में होती है. शिक्षा विभाग से पहले केके पाठक ने बिहार सरकार के कई विभागों में काम किया. शिक्षा विभाग में किये गये कुछ सुधारों को लेकर भी केके पाठक की आलोचना होती रही है.