PetrolPetrol

Report by Manisha:

देश में ईंधन तेल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार 12 फरवरी, 2021 को लगात चौथे दिन तेल के रिटेल दामों में वृद्धि की है। आज देश के ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतें 22-25 पैसे तक मेट्रो शहरों में बढ़ाई हैं, वहीं डीजल के दामों में 35 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई है।

वृद्धि के बाद आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम 88.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 78.38 रुपए प्रति लीटर हैं। मुंबई में ये पेट्रोल 94.64 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, डीजल 85.32 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 90.44 रुपए प्रति लीटर है वहीं डीजल 83.52 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

वही अगर बात करे कोलकाता की तो पेट्रोल की कीमत 89.44 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 81.96 रुपए प्रति लीटर है। हैदराबाद में पेट्रोल 91.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल 85.50 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। और जयपुर में पेट्रोल 94.81 पर बिक रहा है, वहीं डीजल की कीमत 86.89 रुपए चल रही है।

अपने शहर का भाव कैसे चेक करें?

सुबह 6 बजे हर रोज देश में बजे तेल के दामों को रिवाइज़ किया जाता है क्योंकि क्रूड ऑयल की कीमतोंऔर विदेशी मुद्रा की दरों के हिसाब से देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ये नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं।

बता दे आप हर रोज एक SMS के जरिए अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं। इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते है। आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड। अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं । यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी।