Priyanka GandhiPriyanka Gandhi

Report by Manisha:

शुक्रवार को कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश में पार्टी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयागराज के संगम में मौनी अमावस्या के अवसर पर डुबकी लगाएंगीं। प्रियंका यहां माघ मेले में भी हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम के अनुसार वो यहां सुबह 11 बजे पहुंच जाएंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी पहले आनंद भवन जाएंगी । इसके बाद वो संगम के लिए निकलेंगी।

सूत्रों ने बताया कि ‘उनकी प्रयागराज यात्रा के दौरान किसी राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है. वो शाम को दिल्ली वापस आ जाएंगी।’

जबकि, सूत्रों के दावे के उलट, कांग्रेस की प्रभारी का कोई भी कदम बिना राजनीतिक चश्मा पहने नहीं देखा जा सकता है। उनकी हर योजना और कार्यक्रम एक लक्ष्य और संदेश के साथ पार्टी की इमेज को ध्यान में रखते हुए बनाया जाता है।

वैसे भी प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का एक अकेला बड़ा चेहरा हैं। पार्टी तीन दशकों से यहां अपने पैरों पर नहीं खड़ी हो पाई है, ऐसे में प्रियंका पर बड़ी जिम्मेदारी है।

प्रियंका गांधी की यह डुबकी संगम में हिंदुत्व काडर की ओर उनके झुकाव को दिखाता प्रतीत हो रहा है। बुधवार को भी प्रियंका सहारनपुर के चिलकाना में किसान महापंचायत में जाने से पहले शक्तिपीठ शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए गई थीं।