Bipasha-Basu-and-Karan-Singh-Grover

बॉलीवुड के पेरेंट्स लिस्ट में एक और कपल की एंट्री हो गयी है। जी हां, और ये कपल हैं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर (Bipasha Basu and Karan Singh Grover) हैं। बिपाशा बसु ने आज बेटी को जन्म दिया है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को बहुत-बहुत बधाई क्योंकि इस कपल के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है।

43 साल की उम्र में बिपाशा ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। पिछले दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी पेरेंट्स बने हैं और उनके घर भी बेटी ने जन्म लिया है। इसके बाद अब बॉलीवुड का ये लविंग कपल भी अब पैरेंट क्लब में शामिल हो चुका है। बिपाशा-करण के घर आई नन्ही मेहमान बिपाशा बसु की टीम के मुताबिक, एक्ट्रेस ने नन्ही परी को जन्म दिया है।

बिपाशा और करण के बेबी के जन्म की खबर सामने आते ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। इस खुशी के मौके पर कपल को फैंस और सेलेब्स सभी से ढेर सारी बधाइयां और प्यार मिल रहा है। नन्ही परी के आने से बिपाशा और करण की फैमिली कंप्लीट होने के साथ उनकी जिंदगी खुशियों से भर गई है।

मां बनने के बाद बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी नन्ही परी के पैरों के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी शेयर किया। बिपाशा लिखती हैं, ‘हमारे प्यार का फिजिकल रूप और मां का आशीर्वाद अब इस संसार में आ चुका है, और वो बहुत दिव्य है।’

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *