akshara-singh

भोजपुरी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को आज हर कोई जानता है। और अब यहीं मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। अक्षरा के बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित आवास पर पुलिस ने एक नोटिस चिपका दिया है। और उस नोटिस में उन्हें कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा गया है।

नोटिस के मुताबिक अगर अक्षरा कोर्ट में हाजिर नहीं होती हैं, तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है। घर के बाहर चिपका पोस्टर वैशाली पुलिस ने चिपकाया है। बता दें कि यह मामला पिछले साल का है, जब अक्षरा सिंह मुन्ना शुक्ला के घर कार्यक्रम में शिरकत करने गई थीं और वहां फायरिंग का वीडियो काफी वायरल हुआ था।

मिल रही मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के अनुसार नवंबर 2021 में बाहुबली मुन्ना शुक्ला के भतीजे के उपनयन संस्कार (जनेऊ) में अक्षरा सिंह को प्रोग्राम के लिए बुलाया गया था। अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में सरेआम फायरिंग हुई थी। जिसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस ने मुन्ना शुक्ला के साथ उनकी पत्नी, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

ऐसा बताया जा रहा है कि इस केस में मुन्ना शुक्ला समेत अन्य आरोपियों ने तो कोर्ट से जमानत ले ली थी। मगर अक्षरा सिंह ने बेल नहीं ली। इस कारण पुलिस ने अब उनके घर पर नोटिस चिपकाया है।

इस मामले में लालगंज थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने हिंदुस्तान अख़बार से फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि देसरी थानाध्यक्ष सुनील कुमार के द्वारा यह नोटिस पिछले महीने की 25 तारीख को चस्पा किया गया था। वे जिस समय घटना हुई थी, उस समय लालगंज में ही एसआई के पद पर पदास्थापित थे। घटना के दौरान वे केस के आईओ थे। अभी भी वही केस के आईओ हैं।

बताया जा रहा है कि अक्षरा सिंह अगर कोर्ट में हाजिर नहीं होती है तो फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उनकी गिरफ्तारी या कुर्की हो सकती है। अक्षरा सिंह अभी मुंबई में हैं, जरूरत पड़ी तो एक टीम वहां भेजी जाएगी। फिलहाल अक्षरा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

इधर अक्षरा सिंह के वकील अमरेंद्र कुमार का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया से इश्तेहार चिपकाए जाने की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि अक्षरा सिंह की एंटी सिपेटरी बेल के लिए कोर्ट में आवेदन किया हुआ है। इस पर 17 नवंबर को सुनवाई होनी है। अक्षरा सिंह एक प्रसिद्ध कलाकार है। वो कोई शातिर अपराधी नहीं हैं। वो अपने कला का प्रदर्शन करने आई थीं, जिस दौरान हर्ष में फायरिंग हुई। वकील ने कहा कि वे नोटिस के बारे में जानकारी लेंगे, उसके आधार पर आगे की कार्यवाही करेंगे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *