Mid-Day-Meal

बिहार के सरकारी स्कूलों में मिलने वाला मिड डे मिल आये दिन चर्चा का विषय बना रहता है। और एक बार फिर से बिहार के भोजपुर और औरंगाबाद जिले में मिड डे मील को लेकर चर्चा तेज हुई है। यहां मिड डे मिल और एल्बेंडाजोल की गोली खाने से लगभग 74 स्कूली बच्चे बीमार पद गए हैं। सोमवार, 7 नवंबर की शाम भोजपुर जिले के हसन बाजार के एक गांव में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 50 बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए हैं।

वहीं, भोजपुर के अलावे औरंगाबाद जिले केनवीनगर डीएवी पब्लिक स्कूल में कृमिनाशक एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गईं, जिसके बाद 24 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भोजपुर जिले के पीरो प्रखंड में हसन बाजार ओपी के हरनाम टोला गांव में 50 बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया।

प्रधानाध्यापिका इंद्रावती कुमारी ने बताया कि सोमवार, 7 नवंबर की सुबह छात्र-छात्राओं को एडबेंडाजोल की खुराक खिलाई गई। इसके बाद दोपहर में एनजीओ की ओर से बनाया गया मध्याह्न भोजन पहुंचा। मिड डे मील खाते ही बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। वहीं, औरंगाबाद के नवीनगर डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को 12 सौ छात्रों को रेफरल अस्पताल के द्वारा एल्बेंडाजोल की गोली दी गई। जिसे लेने के बाद लगभग दो दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए।

बीमार बच्चों को उल्टी, सिर में चक्कर एवं पेट दर्द की शिकायत होने के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने आनन-फानन में छात्रों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह की देख-रेख में बच्चों का इलाज किया गया। एक छात्रा पांचवीं कक्षा की ब्यूटी कुमारी की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे मगध स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अभिभावकों ने भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति में सुधार हुआ है।

अब धीरे-धीरे अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है। जो बच्चे ठीक हो गए उन्हें घर भेज दिया गया है। बता दें कि नवीनगर प्रखंड में सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के लगभग दस हजार बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां दी गई थी। अभिभावकों को जैसे ही बच्चों के बीमार होने की सूचना मिली, लोग अस्पताल पहुंच गए। यहां परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय पुलिस भी अस्पताल में पहुंची और लोगों को शांत कराया गया।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *