SportsSports

काफी समय से कोटा संभाग के खिलाड़ी सिंथेटिक ट्रेक के निर्माण की मांग कर रहे थे। इसी खेल भावना को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रयास किए, जिसके बाद केंद्रीय खेल मंत्रालय ने सोमवार को श्रीनाथपुरम में 400 मीटर के सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण के लिए 7 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी कर दी। खेल मंत्रालय ने सोमवार को राजस्थान खेल परिषद को 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक निर्माण की स्वीकृति का पत्र भेजा है। पत्र में खेल परिषद को तीन महीने में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सूचना भेजने को कहा गया है।

खेल परिषद से टेंडर स्वीकृति की सूचना मिलते ही खेल मंत्रालय की ओर से स्वीकृत राशि की पहली किश्त जारी कर दी जाएगी। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने सूबे के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है। जिसके अंतर्गत कोटा के श्रीनाथपुरम स्टेडियम में 400 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक बनेगा। इस पूरे प्रयास का सारा श्रेय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, केंद्रीय खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया योजना के सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। साथ ही इस स्टेडियम के बनने से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं के अनुरूप तैयारी करने में सहायक साबित होंगी।

वर्तमान में सभी राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में सिंथेटिक ट्रैक ही उपयोग में लिया जाता है। राजस्थान में अब तक चार जिलों जयपुर, जोधपुर, चुरू और गंगानगर में ही सिंथेटिक ट्रैक हैं।