टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल, राजेंद्र नगर, पटना मे नन्हे मुन्ने बच्चों ने हर्ष और उल्लास के साथ दिवाली मनाई। जहां कक्षा दो से आठवी तक के छात्र एवं छात्राओं ने मंडला आर्ट, लीपना आर्ट एवं वर्ली आर्ट का उपयोग कर दीया, मोमबत्तियां, दीपक, तोरण, पूजा थाली और अन्य नवीनताएं बनाए और प्रदर्शनी की।
स्कूल में सीनियर गर्ल्स के द्वारा एक रंगोली कंपटीशन का भी आयोजन किया गया जिसकी विजेता प्रथम – श्रीसती, द्वितीय – अरुशी, तृतीय – प्रियांशु, केशव, दीपक, शिवम् बने। विद्यालय के निर्देशक राजीव भार्गव एवं प्रधानाचार्य शिवानी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया एवं बच्चों द्वारा समाज में एक सुरक्षित एवं इको फ्रेंडली दिवाली मनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका रेवा भार्गव , इशिका प्रिया, राधा झा, भारती, महजबीन, झूमा, निक्की, वंदना, ऐमन, कोमल, ज्ञानती , ममता,इशिका, ऋतू, अर्चना एवं अन्य शिक्षिकाओं का योगदान रहा। विद्यालय द्वारा की गई इस भूरी भूरी अनूठे प्रयास का अभिभावकों ने खूब प्रशंसा की।
