Rang De Korea

दिल्ली में कोरियाई सांस्कृतिक महोत्सव (Korean Cultural Festival), ‘रंग दे कोरिया’ (Rang De Korea) की शुरुआत की गयी है। कोरियन कल्चरल सेंटर इंडिया KCCI की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में केंद्र ने DLF एवेन्यू साकेत में ‘रंग दे कोरिया’ का आयोजन किया। इस दो दिवसीय उत्सव की शुरुआत भारत में कोरिया गणराज्य के राजदूत चांग जे-बोक (Chang Jae-bok) और मुख्य अतिथि ICCR के महानिदेशक कुमार तुहिन (Kumar Tuhin) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। इस महोत्सव में के-पॉप बॉय ग्रुप ‘Kingdom’ और गर्ल ग्रुप ‘BugAboo’ ने दर्शकों का दिल चुरा लिया।

‘कोरिया के मित्रों’ का स्वागत करते हुए भारत में कोरियाई दूत ने कहा कि भारत में कोरियाई संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में पिछले 10 वर्षों में कोरियाई संस्कृति केंद्र की यात्रा वास्तव में महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा, “इसके समर्पण और प्रयासों के लिए धन्यवाद, भारतीय लोग, विशेष रूप से युवा कोरिया और इसकी बहुरंगी संस्कृति के बारे में बेहतर जानते हैं। आज संगीत से लेकर सिनेमा तक, फैशन से लेकर खाने-पीने तक, भारतीय युवाओं को कोरियाई हर चीज पसंद आने लगी है। एक राजदूत के रूप में, भारत में कोरियाई संस्कृति की बढ़ती सीमाओं को देखने से ज्यादा रोमांचक और संतोषजनक कुछ नहीं हो सकता है।”

यह त्यौहार पारंपरिक कोरियाई संगीत सैमुलनोरी और हेजियम परफॉरमेंस के साथ शुरू हुआ, जिसके बाद भारत में इस तरह के भव्य मंच पर पहली बार कोरियाई पारंपरिक विवाह समारोह हुआ। एक प्रारंभिक इवेंट के माध्यम से दो जोड़ों का चयन हुआ, भारतीय युगल विशाल गुप्ता और ज्योति गुप्ता ने अपने परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में पारंपरिक कोरियाई शैली में शादी के बंधन में बंध गए।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *