Amit-shah-And-Yogi-Adityanath

आज देश भर में जेपी जयंती मनाई जा रही है। जय प्रकाश नारायण देश के उन नेताओं में से एक थे जिन्हें राजनीति में लोग अपनी प्रेरणा मानते हैं। 11 अक्टूबर को जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नागालैंड में जेपी जयंती के अवसर पर आयोजित आयोजन में शामिल होने पहुंचे हैं, तो वहीं देश के गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) मंगलवार को लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके पैतृक गांव पहुंचे। अमित शाह और योगी आदित्यनाथ जेपी जयंती के मौके पर सारण जिले में लोक नायक जयप्रकाश नारायण के गाँव सिताब दियारा पहुंचे।

इस दौरान दोनों नेताओं ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण को याद किया। और साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार और लालू यादव पर जम कर अपने शब्दों के बाण छोड़। अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला करते हुए नीतीश कुमार को सत्तालोलुप करार दिया।

अमित शाह ने कहा कि “सत्ता में बने रहने के लिए नीतीश कुमार ने जेपी के सिद्धांतों की तिलांजली दे दी और कांग्रेस के गोद में बैठ गये।”उन्होंने ये भी कहा कि जेपी और लोहिया के चेले 5 बार पाला बदल चुके हैं। ऐसे लोगों का मकसद बस सत्ता पाना ही होता है। उन्होंने कहा कि जेपी के स्वतंत्र क्रांति की कांग्रेस ने कभी भी सराहना नहीं की। इमरजेंसी लगाकर उन्हें जेल में डाल दिया गया।

शाह ने अपनी बातों में आगे कहा कि सिताब दियारा की इसी धरती पर उन्होंने जाति व भ्रष्टाचार विहीन समाज की कल्पना की पर आज उन्हीं का नाम लेने वाले कुछ लोग कांग्रेस की गोद में जा बैठे हैं। वे जेपी के सपनों को तोड़ रहे हैं। दूसरी ओर देश के पीएम नरेंद्र मोदी सर्वोदय और अंत्योदय को मिलाकर जेपी के सपनों को पूरा कर रहे हैं।

लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर अमित शाह ने कहा कि, “जेपी के विचारों से प्रभावित होकर नौजवान उनके अनुयायी बने, इसके लिए जन्मस्थली पर प्रतिमा बनाई गई है। जेपी के सिद्धांतों के लिए उनके गांव के अंदर स्मारक बनाया गया है। यहां पर रिसर्च सेंटर भी बनने वाला है। यहां विद्यार्थियों के लिए रिसर्च की सुविधा भी मिलने वाली है। जेपी का सिद्धांत ग्रामीण विकास का सिद्धांत कैसे आगे बढ़ाया जाए, इसका बहुत बड़ा स्थान यहां बनने वाला है। जयप्रकाश ने कई क्षेत्रों में बहुत योगदान दिया है।”

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *