sudhakar-singh

बिहार सरकार के गलियारे से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है कि बिहार के कृषि मंत्री और राजद खेमे के विधायक सुधाकर सिंह ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मंत्री सुधाकर सिंह ने अपना यह इस्तीफा बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सौंपा है। पिछले कुछ दिनों से अपने बयानों को लेकर सुधाकर सिंह सुर्ख़ियों में बने हुए थे। और अब इसी बीच उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देकर सबको हैरत में डाल दिया है।

आपको बता दें कि बिहार के कृषि मंत्री के पद पर तैनात सुधाकर सिंह बिहार राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र हैं। और सुधाकर सिंह के इस्तीफे की जानकारी खुद उनके पिता यानी राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दी है। महागठबंधन की सरकार में जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह राजद खेमे से बिहार के कृषि मंत्री बने थे।

पिछले दिनों उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। और उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर साफ साफ यह बयान दिया था कि कृषि विभाग के अधिकारी खुद चोर है साथी उन्होंने खुद को उनका सरदार भी बताया था। भरे मंच से एक मंत्री द्वारा ऐसा बयान लोगों के बीच आने से काफी बवाल मच गया था।

इसके बाद जब बिहार सरकार की कैबिनेट की बैठक हुई तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जब उनसे इस बात पर सवाल पूछा गया तो वे कैबिनेट की बैठक से उठकर चले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *