नवरात्र का पावन पर्व अब शुरू हो चूका है। और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनें भी शुरू की गयी है। लेकिन नवरात्र के समय ट्रेन में व्रत वाला खाना मिलना बहुत मुश्किल है। लेकिन इस मुश्किल को हल करने के भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए व्रत की थाली का इंतेज़ाम किया है।
अगर आप नवरात्र लहसुन प्याज नहीं कहते या फिर आप 9 दिनों तक व्रत करते हैं तो भारतीय रेलवे आपके लिए वर्त की थाली की सुविधा लेकर आया है। नवरात्र पर व्रत रखते हैं तो अब आपको ट्रेन में खाने-पीने की दिक्कत नहीं होगी। बस एक ऑर्डर करिए और आपकी सीट पर फलाहार की थाली पहुंच जाएगी।
सोमवार, 26 सितंबर से यह सेवा आईआरसीटीसी (IRCTC) ने शुरू कर दी है। फिलहाल दशहरे तक ही यह सहूलियत रहेगी। यात्रियों की मांग के अनुसार इसे बढ़ाया जा सकता है। रेल टूरिज्म एंड कैटरिंग कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के अफसरों ने बताया कि इसके लिए ई-कैटरिंग के तहत स्टेशनवार एजेंट अधिकृत किए गए हैं। इन एजेंटों के जरिए ही ट्रेन की सीट पर ऑर्डर की थाली पहुंचाई जाती है।
ऑर्डर देने के लगभग आधे घंटे बाद या फिर अगले स्टॉपेज पर थाली आपके पास पहुंच जाएगी। यह सेवा कानपुर सेंट्रल समेत देश के 400 स्टेशनों पर शुरू की गई है। स्टार्टर्स मेन्यू में आलू चाप और साबूदाना टिक्की भी शामिल है। इसके अलावा साबूदाना की खिचड़ी और पराठे के साथ पनीर मखमली भी मिलेगा।
बता दें कि अप्प अपने व्रत की थाली का आर्डर वेबसाइट पर ecatering.irctc.co.in जाकर बुक कर सकते हैं। या फिर टोल फ्री नंबर 1332 या फिर फुड ऑन ट्रैक पर भी बुकिंग कर सकते हैं। व्रत की थाली न्यूनतम 100 तो अधिकतम 200 रुपये तक की है। इसके मैन्यू की बात करें तो इसमें निर्धारित व्यंजनों के आधार पर थाली का रेट निर्धारित होता है। बता दें कि सेवा रात 12 से सुबह पांच बजे के बीच नहीं मिलेगी और न ही बुकिंग ली जाएगी।
