Multiplex

Multiplex में फिल्म देखना है लेकिन Month End के कारण जेब हल्की है। या फिर काफी समय से बीवी या गर्लफ्रेंड मूवी दिखाने की जिद कर रही है तो आज का दिन सबसे बेस्ट है। क्योंकि आप चाहे किसी में राशि के हों आज आप पर मल्टीप्लेक्स (Multiplex) की कृपा बनी हुई है। जी हां आज अगर आप मल्टीप्लेक्स में फील देखने जाते हैं तो आपको पर टिकट 75 रूपये चुकाने पड़ेंगे। जी हां, मात्र 75 रूपये। क्योंकि MIA यानी मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Multiplex Association of India) ने 23 सितंबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस (National Cinema Day) मना रहा है।

राष्ट्रीय सिनेमा दिवस को लेकर MIA दर्शकों को सिर्फ 75 रुपये में मूवी टिकट्स ऑफर कर रहा है। देशभर के करीब 4000 सिनेमाघरों में आज यानी 23 सितंबर, 2022 को सिर्फ 75 रुपये में मूवी टिकट मिलेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय सिनेमा दिवस को मनाने की तारीख पहले 16 सितंबर, 2022 तय की गई थी। लेकिन फिर MIA ने इस तारीख को आगे बढ़ाकर 23 सितंबर कर दिया।

जिसके बाद आज देशभर में नेशनल सिनेमा डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर दर्शकों को सिर्फ आज के दिन 75 रुपये में मल्टीप्लेक्स में मूवी देखने का मौका मिलेगा। वहीं, आम दिनों में किसी भी एक खरीदने के लिए दर्शकों को 300 से लेकर 1500 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं।

MIA ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है कि, नेशनल सिनेमा डे को पहले 16 सितंबर को मनाया जाना था लेकिन बहुत सारे स्टेकहोल्डर्स ने अनुरोध किया कि इस तारीख को आगे बढ़ाया जाए। ताकि ज्यादा से ज्यादा यूजर्स इस सेलिब्रेशन में भाग ले सकें। इस वजह से MIA ने 23 सितंबर 2022 को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाने का फैसला किया है।

ऐसे में दर्शकों के पास सिर्फ 75 रुपये में सिनेमा देखने का मौका है। MIA ने 4000 स्क्रीन्स पर यह ऑफर दिया है, जिसमें PVR, INOX, Cinepolis, Carnival, Miraj, Citypride, Asia, Mukta A2, Movie Time, Wave, M2K और Delite जैसे थेटर्स शामिल हैं। इन सभी थेटर्स में 75 रुपये में मूवी टिकट्स मिल रहे हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे सिर्फ 75 रुपये में ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।

ऐसे करें ऑनलाइन टिकट बुक:

  • इसके लिए सबसे पहले मल्टीप्लेक्सेस जैसे PVR, Cinepolis आदि की वेबसाइट पर जायें।
  • अपनी डिटेल्स डालकर साइन-अप या लॉग-इन करें।
  • उसके बाद अपनी सिटी और उस एरिया में मौजूद थेटर्स को चुनें।
  • अब उस मूवी को सर्च करें, जिसे आप देखना चाहते हैं।
  • अब टाइम चुनें और फिर यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग या किसी भी तरीके से ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए आगे की प्रक्रिया करें।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *