Heavy-Rain

इस साल सितंबर महीने में बिहार में प्रतिदिन बारिश हो रही है। प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बारिश हो रही है। और इधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान लगाया है कि अभी 1 सप्ताह तक बिहार में मानसून सक्रिय रहेगा और बारिश होगी। कुछ जिलों में भारी बारिश होगी तो कहीं मध्यम और औसत दर्जे की बारिश की संभावना है।

विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बिहार के 26 जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के नागरिकों को वज्रपात से बचने की सलाह दी गई है। खासकर, किसानों को खेतों में जाने से पहले मौसम पर ध्यान देने के लिए कहा गया है। क्योंकि प्रदेश में मेघ गर्जन और वज्रपात से कई लोगों की मौत हो चुकी है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग की ओर से जारी प्रदेश के जिन जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है उनमें राजधानी पटना, बक्सर, मधेपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, कटिहार, सुपौल, पूर्णिया, खगड़िया, अररिया, किशनगंज, नालंदा, जहानाबाद, गया, शेखपुरा, अरवल, भोजपुर, जमुई रोहतास, कैमूर, मुंगेर और बांका जिले शामिल हैं।

मौसम विभाग की ओर से जिन जिलों में बारिश का अलर्ट दिया गया है उन जिलों के लिए विभाग ने वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है। राज्य में मानसून के सक्रियता से प्रदेश भर के किसानों को काफी लाभ हो रहा है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *