आज के समय में जैसी जैसी खबरें और उन खबरों की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं वो देख पढ़ कर ये साफ़ पता चलता है कि ये समय कलयुग का ही। इसमें सतयुग या द्वापरयुग की चीजें संभव नहीं। कहीं 5000 रुपयों के लिए कोई किसी की मासूम बच्ची के साथ रपे कर देता है तो कोई बाप अपने बेटी के साथ दुष्कर्म करता है। ये सारी खबरें लोगों को अंदर से झकझोर कर रखने के लिए काफी है। लेकिन इसी बीच कभी कभी ऐसे वीडियो इंटरनेट पर दिख जाते हैं जो आपको आक्रोशित भी करते हैं और शांत भी। और सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बेटा और बहु अपने ही पिता को बुरी तरह से पीटते नजर आ रहे है।
आपने अक्सर संपत्ति के लिए भाई-भाई में लड़ाई झगड़े काफी बार देखे होंगे। कई बार पिता से भी जगह जमीन के लिए बहस बाजी करते हुए लोगों को खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को परिवार की संपत्ति के लिए एक आंगन अखाड़ा बन गया। बहू और बेटे ने मिलकर मां- बाप की जमकर पिटाई की। घटना में मां बुरी तरीके से जख्मी हो गई जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर की है।
जानकारी के मुताबिक धर्मपुर निवासी कमलेश कुमार और उनकी पत्नी संगीता देवी को बेटे राहुल ने अपनी पत्नी जूली के साथ मिलकर जमकर पीटा। दरअसल, कमलेश कुमार के दो लड़के हैं। बड़े लड़के राहुल की शादी हो चुकी है जबकि, छोटे डब्लू की शादी नहीं हो पाई है। राहुल कोई काम नहीं करता है और घर अपने नाम करने के लिए माता-पिता पर दबाव डालता है। कमलेश कुमार ने कहा कि परिवार की संपत्ति दोनों बेटों की है। घर अकेले राहुल को नहीं दिया जा सकता। इसी बात को लेकर पहले से बाप बेटे में-विवाद चलता आ रहा है।
शनिवार को मामला इतना बढ़ गया की बेटे बहू ने मर्यादा की सीमा लांघ दी और कमलेश कुमार की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने मां पहुंची तो तो उन्हें भी दोनों ने मिलकर मारा। राहुल ने आंगन में बनी चूल्हे की ईंट से मां पर हमला किया। तो बहु ने डंडे से ससुर की पिटाई की।
आरोपी बेटे के खिलाफ नौबतपुर थाने में बुजुर्ग दंपत्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष रफीकुल रहमान ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
